Tuesday, September 29, 2015

आगामी वर्ष से सप्रे संग्रहालय में होगा स्व देवलिया स्मृति आयोजन
स्मृति ग्रन्थ का प्रकाशन भी होगा 

गोष्ठी में समकालीन पत्रकार,मित्र ,शिष्य और प्रशंसक एकत्र हुए 


भोपाल 27 नवम्बर 2012/स्वराज भवन सभागार में सोमवार को स्व भुवन भूषण देवलिया की 21 वी पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया गया .अनेक वक्ताओ ने देवलिया जी के मानवीय गुणों और पत्रकारीय प्रतिबध्ताओ को याद किया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि स्व देवलिया (1937-1991)
के योगदान को रेखांकित करने वाले ग्रन्थ का प्रकाशन शीघ्र किया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर ने कहा कि आने वाले वर्ष से माधव राव सप्रे संग्रहालय में स्व देवलिया स्मृति आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि देवलिया जी मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ के प्रथम अध्यक्ष भी रहे हैं। पत्रकारिता से जुड़े ऐसे लोग जिन्होंने राष्ट्रीय सरोकारों से गहरा वास्ता रखते हुए कई नौजवान कलमकारों को प्रेरित ,प्रोत्साहित करने का अनूठा कार्य किया,उनमे स्वर्गीय भुवन भूषण देवलिया का नाम बेहद सम्मान से लिया जाता है। सागर में रहकर देवलिया जी ने जहाँ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के प्राध्यापक रहते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित -दीक्षित किया वहीं देशबन्धु ,यूनीवार्ता ,आकाशवाणी और अन्य अनेक संस्थानों को सेवाएँ प्रदान की।उनकी पुण्यतिथि 26 नवम्बर पर अनेक वक्ताओ ने उन्हें श्रधा सुमन अर्पित किए .प्रमुख रूप से राष्ट्रीय एकता परिषद् के उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ,श्री राजेश सिरोठिया ,पुष्पेन्द्रपाल सिंह,सुश्री दविंदर कौर उप्पल ,अजय त्रिपाठी, आलोक सिंघई,रामशरण पाराशर ,प्रशांत जैन,प्रदीप पाठक ने यादे ताजा की . आयोजन में श्री पलाश सुरजन ,श्री चंद्रहास शुक्ल ,श्री सतीश एलिया , डॉ अर्पणा ,स्व देवलिया की धर्म पत्नी श्रीमती कीर्ति देवलिया,पुत्र आशीष देवलिया,अरुणा दुबे ,बी के दुबे और देवलिया परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे। nov.2012

No comments:

Post a Comment